महाराजगंज: पश्चिम गांव में बुधवार से गायब युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर कुएं में मिला, मचा हड़कंप
27 जून शनिवार की सुबह 8 बजे गांव मे उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की ही रहने वाली युवती का शव कुएं मे उतराता हुआ देखा गया। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों मे युवती घर से गायब हो गई थी। जिसे परिजन नाते रिश्तेदारी तथा आस पड़ोस मे खोजबीन कर रहे थे। अचानक घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं मे शव उतरता हुआ देखा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।