नावकोठी: पीरनगर गम्हरिया के शहीद अरविंद बजाला पाठशाला में प्रतिभा सम्मान सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन
पीरनगर गम्हरिया के अरविंद बजाला पाठशाला में शनिवार को प्रतिभा सम्मान सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमन कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का प्रथम पाठशाला उनका परिवार है। और प्रथम शिक्षक उनके माता-पिता होते हैं। उन्होंने बच्चों के शिक्षा के प्रति अभिभावक को सजग रहने की अपील की।