गुरुवार शाम को 5 बजे SDM सर्वेश यादव, तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने पुराना बस स्टेण्ड स्थित सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। भर्ती वार्ड में बेड पर बिछी गंदी बेडशीट देख नाराज की जताई व स्वच्छता के निर्देश दिए। उसके बाद प्रभारी चीफ BMO डॉ बृजभूषण पाटिदार से चिकित्यको व स्वास्थ्य कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर व स्टॉक की जांच की व खुद बीपी शुगर की जांच करवाई।