अनूपपुर: जमुना के रामेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम श्रावण सोमवार को होगा सामूहिक रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जमुना कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 3 स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर (टैक्सी स्टैंड) में सोमवार दोपहर 12 बजे से भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रुद्राभिषेक के लिए विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।