कानपुर: कल्याणपुर बिठूर रोड तिराहे पर सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घुसे चलाए, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर-बिठूर रोड तिराहे पर सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। सड़क पर ही चालकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। रविवार 12 बजे सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस तमाशबीन बनी रही।