कानपुर: घंटाघर स्थित रैन बसेरे का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, केयरटेकर को लगाई फटकार, अधिकारियों को दी चेतावनी
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने घंटाघर स्थित रैन बसेरे का रविवार सुबह 7:45 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरे में कई खामियां मिली। केयरटेकर द्वारा रुपए लेने की भी पुष्टि हुई। इसके बाद केयरटेकर को फटकार लगाई गई और नगर आयुक्त को स्वयं निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।