धमतरी: ये तो घोर लापरवाही है, 4 महीने से झुका हाइटेंशन तार, खेत जाने से डर रहे किसान
धमतरी के सोरिद वार्ड के श्मशान मार्ग पर बीते 4 महीने से हाइटेंशन तार झुका हुआ है, जिससे किसान खेत जाने से डर रहे हैं। बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर जमीन से ऊपर उठ गया है। वही तार झुककर जमीन के करीब आ गया है और करेंट का खतरा बना हुआ है। किसानों ने बताया कि विभाग को बार-बार बताने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। इस इलाके में 20 से ज्यादा किसानों के खेत हैं।