छतरपुर नगर: नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की मां ने पुलिस पर दबाव बनाकर बयान लेने का लगाया आरोप
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आज 02 जून दोपहर करीब 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण, दुष्कर्म और पुलिस द्वारा दबाव बनाकर बयान लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि भगवा निवासी बादल अहिरवार करीब पांच माह पहले उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था ।