मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया गया।यह अभियान रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट जुलियन आनंद टोप्पो के निर्देश पर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित किया गया।अभियान का उद्देश्य नो पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े दोपहिया वाहनों पर रोक लगाना था।