जैतहरी: बेलिया में 20 वर्षीय युवती का फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी जैतहरी पुलिस
जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलिया में 20 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी,पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।