रौन: सीजेएम के बंगले में घुसा धामन सांप, सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र जग्गू परिहार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा
भिंड ऑफिसर कॉलोनी स्थित सीजेएम बंगले में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक धामन (रैट स्नेक) सांप दिखाई दिया। बंगले पर कार्यरत एक कर्मचारी की नजर सांप पर पड़ते ही वह घबरा गया और तुरंत इसकी सूचना सर्पमित्र जग्गू परिहार को दी।सूचना मिलते ही मसर्पमित्र जग्गू परिहार बिना देर किए मौके पर पहुंचे और बंगले में छिपे सांप का रेस्क्यू बकर जंगल में छोड़ा