घट्टिया: थाना नरवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 300 क्वाटर देशी शराब जब्त
घट्टिया विधानसभा के थाना नरवर पर प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर सांवरिया नगर के समीप संदिग्ध गतिविधियों की जांच के उपरांत एम.आई.टी. कॉलेज के पास एक काले रंग की बिना नंबर की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटर सायकल को रोककर तलाशी ली गई। मोटर सायकल के पीछे बंधी तीन बोरियों में अवैध देशी प्लेन शराब के कुल 300 क्वाटर (54 बल्क लीटर) मिले।