खगड़िया: मेहसौरी इंटर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित
सदर प्रखंड अंतर्गत इंटर विद्यालय, मेहसौरी में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने तिलक, आरती, अंगवस्त्र, माला एवं बुके देकर अतिथियों का गर्मजोशी से स