निम्बाहेड़ा: ADG राघवेंद्र सुहास ने निंबाहेड़ा डिप्टी SP कार्यालय का निरीक्षण किया, हरियाली और व्यवस्था की सराहना की
शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने एडीजी राघवेंद्र सुहास पहुंचे। इस दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, हरियाली और रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था की उन्होंने सराहना की। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने भी डिप्टी एसपी बद्रीलाल राव की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान परिसर में पौधारोपण और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।