रामनगर: सिंघाड़े की फसल को राजस्व परिपत्र में शामिल करने और मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री के नाम रामनगर तहसीलदार को ज्ञापन
रामनगर तहसील कार्यालय मे मंगलवार को निषादवंशी मांझी मछुआरा केवट सिंगरहा सामाजिक संगठन इकाई मैहर/सतना के पदाधिकारियों एव सदस्यो द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन मे मांग की गई कि जलाशयो तालाबो एव अन्य जलस्त्रोतो मे सिंघाड़े की खेती करने वाले परंपरागत समुदायों की सिंघाड़े की फसल को भी राजस्व परिपत्र आरबीसी 6-4 में शामिल किया जाए