हाथरस: घर पर रसोई में खाना बनाते समय अचानक आग लगने से एक महिला चेहरे पर झुलसी, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मियां मे रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस में आग लग गई। आग लगने के कारण मधु पत्नी प्रयाग नारायन चेहरे पर झुलसकर गंभीर घायल हो गई। घायल हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। महिला ने बताया रसोई में खाना बना रही थी तभी अचानक आग लग गई।