झालरापाटन: कांग्रेस ने गैस सिलेंडर वितरण में परेशानी पर ज्ञापन दिया, झालरापाटन में कालाबाजारी रोकने और व्यवस्था सुधारने की मांग की
झालरापाटन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस सिलेंडर वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जिला रसद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त की।ज्ञापन में बताया गया कि झालरापाटन नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है।