मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान, मंझनपुर में हुआ प्रशिक्षण
बीएनएसएस-2023 के प्रभावी अनुपालन और पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से आए विवेचकों को गिरफ्तारी प्रक्रिया से जुड़े विधिक एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।