सिवनी मालवा: राममंदिर परिसर में विश्व कला दिवस पर बच्चों ने किया कला प्रदर्शन, हनुमानजी की विशाल पेंटिंग बनाई
सिवनी मालवा के बानापुरा के राम मंदिर परिसरमें बुधवार सुबह लगभग 10 बजे विश्व कला दिवस के अवसर पर बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने हनुमान जी की 13 फीट लंबाई और 9 फीट चौड़ाई की पेंटिंग बनाई। इस पेंटिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह रही बच्चों द्वारा बनाई गई पूरी पेंटिंग पर राम-राम शब्द लिखा गया। इस प्रोजेक्ट में सिवनी मालवा और बानापुरा के 20 बच