पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के अलग-अलग थानों में तैनात 21 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर, एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जारी किया आदेश
Purnea East, Purnia | Jul 13, 2026
पूर्णिया जिले में अलग-अलग थानों में तैनात 21 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के कार्यालय से सोमवार को अहले सुबह 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक दृष्टिकोण, बेहतर पुलिसिंग और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है.जिले के 7 थानों में नए थानाध्यक्ष बन गए हैं।