ललितपुर: गुरसौरा में पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, आत्महत्या और हत्या के मामले में उलझा, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरसौरा गांव में पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी,घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है, और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा, जिसकी जानकारी दी है।