विदिशा नगर: बीते 24 घंटे मे बेमौसम बारिश से उत्कृष्ट स्कूल के मैदान कक्षाओ मे भरा पानी,रविवार दोपहर पानी निकालने पहुचे शिक्षक
बीते 24 घंटे के अंदर बेमौसम बारिश की वजह से कई जगह परेशानी खड़ी हुई। उत्कृष्ट विद्यालय में मैदान और कक्षाओ मे पानी भर गया। सोमवार को कक्षा लग सके। उसको लेकर रविवार दोपहर शिक्षक स्कूल पहुंचे और पानी निकासी की व्यवस्था की। 24 घंटे के दौरान विदिशा जिले में जहां 29.3मिमी और विदिशा तहसील मे 23 मिमी बारिश दर्ज की गई।