हरदा: हरदा जनसुनवाई में उठा 80 लाख की ठगी का मामला, 2 साल से दर-दर भटक रहा बुजुर्ग
Harda, Harda | May 5, 2026 जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही भरोसे का शिकार होने की दर्दभरी कहानी सुनाई। आज 5 मई दोपहर 2 बजे पीड़ित अरविंद कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने अपने axis Bank खाते का लेखा-जोखा संभालने के लिए एक महिला कर्मचारी पर विश्वास किया था।