ग्राम पंचायत मनाना में भूमि नीलामी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जिला परिषद, पानीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम सचिव मनाना के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत करने की अनुशंसा की गई है।