आंवला: आंवला के भमोरा पुलिस ने चोरी की बाइक और तमंचे के साथ चोर को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Aonla, Bareilly | Jan 31, 2026 आंवला तहसील स्थित भमोरा थाना पुलिस ने एक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोपहर दो बजे बताया कि चेकिंग के दौरान हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।