भीलवाड़ा: चिमनी ईट उद्योग के खिलाफ प्रजापत और कुम्हार समाज ने खोला मोर्चा, सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
आवा-कजावा संघर्ष समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे समस्त प्रजापति और कुम्हार समाज के लोगों ने सैकड़ों की तादाद में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।