बीसलपुर: खन्नौत नदी में मगरमच्छ के हमले से एक ग्रामीण घायल, हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
थाना बिलसंडा क्षेत्र के रुरिया घुरिया गांव का रहने वाला नीतेश पुत्र तेज बहादुर बताया जा रहा है गांव के समीप वह रही खन्नौत नदी में अपने जानवरों को नहलाने गया था तभी अचानक मगरमच्छ ने नीतेश पर अटैक कर दिया। मगरमच्छ ने नितेश के पैर को अपने मुंह में भर लिया जिससे उसके कई गहरे दांत लगने से बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया।