गुना नगर: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर नगर पालिका परिषद में लगा जनकल्याण शिविर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती हुए शामिल
गुना नगर पालिका परिसर में 15 जून को केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनकल्याण शिविर लगा। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जीतू जिराती शामिल हुए। कहा, प्रधानमंत्री ने सेवा समर्पण सुशासन को राजनीति का आधार बनाकर करोड़ों देशवासियों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है। योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।