गिरिडीह: गिरिडीह सदर अस्पताल के सिविल सर्जन रहे डॉ. बी.एन. झा का शव लखारी के एक बड़े कुएं से किया गया बरामद
गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सह प्रभारी सिविल सर्जन रहे डॉ. बी.एन. झा का शव सोमवार सुबह 8 बजे लखारी के एक बड़े कुएं में बरामद किया गया।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पचंबा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।