इटावा: बकेवर इलाके के महेवा बस्ती के पास निमंत्रण से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की सैफई में हुई मौत
Etawah, Etawah | Jan 3, 2025 बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा बस्ती के पास 30 दिसंबर को निमंत्रण खाकर लौट रहे 50 वर्षीय रघुराज सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी सुरायंदा थाना अजीतमल औरैया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे उन्हें उपचार के लिए सैफई ले जाया गया था जहां गुरुवार की देर रात थी उनकी मृत्यु हो गई पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम कराया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।