इटावा: पछायगांव के निहालपुर गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय किसान ट्रेन की चपेट में आकर हुआ घायल, दर्दनाक मौत
Etawah, Etawah | Jan 3, 2025 पछायगांव थाना क्षेत्र के निहालपुर के रहे वाले 56 वर्षीय किसान राजबहादुर पुत्र गंगाविष्णु शुक्रवार सुबह 9 खेत पर जाने की कहकर घर से निकले थे। गांव से गुजरी रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराया।