कोटपूतली: कोटपूतली-बहरोड़ में प्री-मानसून बारिश से किसानों को मिली राहत, पावटा में 28 मिमी बरसात
Kotputli, Alwar | Jun 13, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में शुक्रवार रात से तेज आंधी, बिजली चमकने के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। पावटा में सबसे अधिक 28 मिमी, विराटनगर में 25 मिमी और कोटपूतली में 19 मिमी बारिश दर्ज की गई।