श्रीमंत माधव राव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में आयोजित 10 दिवसीय महिला हॉकी प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया पहुंचीं। उन्होंने जिला शिवपुरी और बिहार की महिला हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।