श्री गंगानगर: वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, इसके तहत मीडिया फील्ड विजिट आयोजित
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 27, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जिले में जारी ‘‘वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान‘‘ के तहत बुधवार को 4 बजे मीडिया फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण से संबंधित करवाये जा रहे विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जल संरक्षण कार्यों का अवलोकन भी करवाया गया।