बैकुंठपुर: बैकुंठपुर के थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार के निलंबित होने के बाद अंकित कुमार को बनाया गया नए थाना अध्यक्ष
गोपालगंज : बैकुंठपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के निलंबन के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसआई अंकित कुमार पासवान को बैकुंठपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह कार्रवाई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कार्यों में लापरवाही और लंबित मामलों के निष्पादन में शिथिलता पाए जाने के बाद की गई।