नानपारा: बलहा में प्रधानों के कार्यकाल विस्तार को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने बांटे प्रमाण पत्र, हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बहराइच में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में छह माह की बढ़ोतरी की गई है। इसी उपलक्ष्य में विकास खंड बलहा परिसर में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलहा के ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहराइच के जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।