पूर्णिया जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित
Purnea East, Purnia | Apr 16, 2026
पूर्णिया जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रति दिन माईक्रोप्लान के अनुरूप जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया. वही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा सभी गतिविधियों का सतत मानिटरिंग की गई