अरनोद: चकुंडा से 30 यात्रियों का जत्था 130 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर रवाना, उज्जैन महाकाल में जलाभिषेक करेंगे
प्रतापगढ़। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर महाकाल कावड़ यात्रा संघ चकुंडा की ओर से 30 यात्रियों का जत्था उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के लिए कावड़ यात्रा पर रवाना हुआ। श्रद्धालु करीब 130 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए उज्जैन पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे। रास्ते में जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत किया जा रहा