बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में विवाहिता का शव छत से लटका मिला, पिता ने ससुराल पर दहेज में कार न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया
बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रविवार को एक विवाहिता का शव छत से लटका हुआ मिला। मृतका के पिता ने दहेज में कार न दिए जाने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार की पत्नी अमृता पटेल ने घर में छत की कुंडी से फांसी लगा ली है। पुलिस जांच में जुटी।