गुना नगर: यातायात थाने में कल लगेगा ड्रायविंग लायसेंस केंप
गुना, 14 फरवरी को शहर के यातायात थाने में ड्रायविंग लायसेंस केंप लगेगा। इस कैम्प में 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक अपना ड्रायविंग लायसेंस बनवा सकते हैं। लायसेंस कैम्प का समय बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक होगा। ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के लिए उम्मीदवारों को पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, दोपासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।