गुना नगर: जामनेर में 100 वर्षीय वृद्ध मां को बच्चों ने निकाला, मांग कर खाने को मजबूर, कलेक्टर को आवेदन देकर लगाई गुहार
गुना के राघोगढ़ विकासखंड के जामनेर से कलेक्ट्रेट कार्यालय आई 100 वर्षीय वृद्ध महिला जुकती बाई पत्नी चोकाराम अहिरवार ने कलेक्टर को आवेदन दिया है साथ में आए व्यक्ति फतेह सिंह ने बताया 100 वर्षीय वृद्ध महिला के बच्चों ने घर से निकाल दिया मांग कर खाने को मजबूर है कलेक्टर को आवेदन देकर रहने और खाने की व्यवस्था करने की मांग की गई