गुना नगर: अवंतिकापुरी कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन डालने की मांग को लेकर परेशान लोगों ने जिला कलेक्टर को दिया आवेदन
गुना की अवंतिकापुरी कॉलोनी में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने 13 फरवरी को कलेक्टर अमनवीर सिंह को आवेदन दिया है। लोगों की मांग है कि अवंतिकापुरी कॉलोनी के मुख्य मार्ग तक पानी की पाइपलाइन डाल दी गई है लेकिन कॉलोनी के अंदर गलियों में पाइपलाइन नहीं डाली जा रही जिससे लोगों को घरों तक पानी नहीं मिल पा रहा।