गुना नगर: हिट एंड रन कानून के विरोध में 16 फरवरी को गुना में होगी हड़ताल, सीटू के गुना जिला कार्यालय पर ट्रेड यूनियनो की हुई बैठक
गुना में सीटू के जिला कार्यालय पर सीटू के बैनर तले विभिन्न ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी की बैठक हुई, सीटू के राज्य उपाध्यक्ष डॉ विष्णु शर्मा ऑटो चालक यूनियन सीटू के रवि शंकर प्रसाद, कल्याण लोधी ने बताया हिट एंड रन कानून के विरोध में 16 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन हड़ताल होगा इसी को लेकर बैठक में सभी से हड़ताल में शामिल होने आवाहन किया गया