मऊरानीपुर: कटेरा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया, छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों का दिया ज्ञान
कटेरा थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई और पिंक कार्ड वितरित किए गए।