हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में महिला सहित 5 लोग घायल
राजमार्ग समेत क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित पांच घायलों को लहु लुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें मुख्यालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम मवैया निवासी विपिन 17 वर्ष पुत्र बच्चा लाल बाइक द्वारा मौदहा से अपने गांव जा रहा था। तभी राजमार्ग 34 पर