खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरा निवासी एक युवक ने अपने घर के सामने रहने वाली महिला पर अपनी बहन को भगाने का आरोप लगाया है। शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है उसकी बहन घर के सामने रहने वाली महिला के घर गई थी लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी।