छतरपुर में डायल-112 चालक को लेकर बड़ा विवाद!
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की गई कार्रवाई की मांग
छतरपुर पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए एक आवेदन में कोतवाली थाना अंतर्गत डायल-112 के चालक मनीष शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में दावा किया गया है कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ वर्ष 2022 के एक मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 498-ए और 34 के तहत प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित फर्जी चरित्र प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा प्राप्त की गई। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई एवं सेवा से हटाने की मांग की है।
⚖️ महत्वपूर्ण सूचना: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्र�