शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में 8 दिसम्बर को होगी हाफ मैराथन, लगभग 2500 रजिस्ट्रेशन, हजारों धावक करेंगे प्रतिभाग
शिकोहाबाद नगर में 8 दिसम्बर को होने वाली हाफ मैराथन के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। हाफ मैराथन में विभिन्न राज्यों से लगभग 2500 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस सम्बंध में हाफ मैराथन के आयोजक अनिल कुमार यादव ने गुरूवार सायं पांच बजे करीबन प्रेस वार्ता कर बताया कि मैराथन में विभिन्न राज्यों से लगभग तीन हजार लोग शामिल हो रहे है।