शिकोहाबाद: नसीरपुर के किसानों ने अधिवक्ताओं के साथ तहसील शिकोहाबाद में धरना दिया, अपनी मांग पर अड़े अधिवक्ता और किसान
नसीरपुर में सर्किल रेट वृद्धि को लेकर वार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरूवार को 16 वे दिन नसीरपुर के किसानों के साथ तहसील शिकोहाबाद में वार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम यादव की अध्यक्षता में गुरूवार दोपहर तीन बजे करीबन धरना दिया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन के तानाशाही रवैय्या के आगे अधिवक्ता किसी भी कीमत पर नही झुकेंगे।