शिकोहाबाद: जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया
गुरुवार सायं साढ़े चार बजे करीबन राजनारायण माहेश्वरी ज़िला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी पढाओ बेटी बचाओ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीडीओ पी सी राम, डी पी ओ मिथिलेश कुमार, सुभाष चंद्र त्रिपाठी पीडी, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चंद्र केशव द्वारा चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।